KYP CENTRE TEHTI एक प्रशिक्षण संस्थान है जो बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत संचालित  है।  इसका मुख्य उद्देश्य 18 - 25 साल के सभी  युवा जो कम से कम 10th पास हो उनके ज्ञान और क्षमताओं को बढ़ाना है, जिससे उन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सके। 

बिहार सरकार का मानना है कि प्रदेश के युवा मेधावी होने के बावजूद कंप्यूटर और अंग्रेजी की समझ कम होने से प्रतियोगिता में पिछड़ जाते हैं. यही वजह है कि KYP कार्यक्रम में इन्हीं चीजों पर जोर दिया जाता है. इससे इंटरव्यू में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.

for more information contact us on 
  1. 9934340050
  2. 8789263165
  3. 9931127715
  4. 9525730169
Location 

C/O RAJNATH RAY, NEAR TEHTI BAZAR, PO- SILHAURI, PS- MARHOURAH, BLOCK- MARHOURAH, DISTRICT-SARAN, PIN CODE- 841419

Click On Map Icon To See Location
 




 बिहार कुशल युवा प्रोग्राम को बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा 16 दिसंबर 2016 को लॉन्च किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 15 से 28 वर्ष तक के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे कि वह रोजगार प्राप्त कर सकेंl Bihar Kushal Yuva Program का लाभ केवल वही युवा सकेंगे जिन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसके अंतर्गत जीवन कौशल, संचार कौशल और बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता शामिल होगी। यह प्रशिक्षण युवाओं के रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी। युवाओं को प्रशिक्षण प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 8 जुलाई तक इस योजना के अंतर्गत 112000 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है एवं प्रदेश में 1100 प्रशिक्षण केंद्र खोले जा चुके हैं।


प्रारंभ में यह योजना केवल 48 सेंटर एवं 1978 युवाओं से आरंभ की गई थी। प्रदेश के प्रत्येक जिले मैं यह प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। Bihar Kushal Yuva Program के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश के वे सभी युवा जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उनको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।


बिहार कुशल युवा प्रोग्राम की आयु सीमा

कैटेगरीआयु सीमा
जनरल15 से 28 वर्ष
ओबीसी15 से 31 वर्ष
एससी/एसटी15 से 33 वर्ष
पीडब्ल्यूडी15 से 33 वर्ष



Key Highlights Of Bihar Kushal Yuva Program


योजना का नामबिहार कुशल युवा प्रोग्राम
किसने आरंभ कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के युवा
उद्देश्यबिहार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://skillmissionbihar.org/
साल2022
राज्यबिहार
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
कार्यान्वयन एजेंसीबिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन

Bihar Kushal Yuva Program का उद्देश्य



Bihar Kushal Yuva Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। अब प्रदेश के नागरिक इस योजना के माध्यम से निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे  जिससे कि उनके कौशल का विकास होगा एवं प्रदेश में बेरोजगारी की दर में गिरावट आएगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। प्रदेश के युवा इस योजना के माध्यम से जीवन कौशल, संचार कौशल एवं बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।


Bihar Kushal Yuva Program के मुख्य तथ्य

  • बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के पाठ्यक्रम में 3 घटक शामिल होंगे जो कि जीवन कौशल, संचार कौशल एवं बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता है।
  • इन तीनों पाठ्यक्रम को कवर करने की अवधि 240 घंटे होगी।
  • इन 240 घंटों में से 40 घंटों के लिए जीवन कौशल, 80 घंटों के लिए संचार कौशल एवं 120 घंटों में बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता कवर की जाएगी।
  • प्रशिक्षण वितरण के लिए ई लर्निंग मोड का उपयोग किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्रों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • केवल मूल्यांकन में उत्तीर्ण प्रमाणित प्रशिक्षक ही प्रशिक्षण प्रदान करने के पात्र हैं।
  • प्रशिक्षण केंद्रों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा नियुक्त किए गए प्रशिक्षक OnCET परीक्षा पास कर चुके हैं।
  • वेब पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक उम्मीदवार की चरणबद्ध प्रगति की निगरानी की जाएगी।
  • Bihar Kushal Yuva Program को बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा 16 दिसंबर 2016 को लांच किया गया है।
  • प्रदेश के 15 से 28 वर्ष तक के युवा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • इस योजना का लाभ केवल वह ही युवा प्राप्त कर सकते हैं जिन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है।

Bihar Kushal Yuva Program कोर्स फीस

  • लाभार्थी को इस योजना के अंतर्गत प्रवेश लेते समय ₹1000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होगी।
  • कोर्स की अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद यह फीस लाभार्थी को वापस कर दी जाएगी।
  • प्रशिक्षण की अवधि पूरी होने के एक माह के भीतर यह फीस लाभार्थी के खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • वह लाभार्थी जो इस कोर्स को बीच में छोड़ देता है या फिर तीन बार प्रयास करने पर भी फाइनल एग्जाम में सफल नहीं हो पाता है उसको यह राशि वापस नहीं की जाएगी।

Bihar Kushal Yuva Program की पात्रता

  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 15 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कम से कम 10 वीं पास होनी चाहिए।
  • सभी युवा जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है और उनको सेल्फ हेल्प एलाउंस प्रदान किया जाता है उनको यह प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर